Advertisement
खिलाड़ियों ने जितनी जल्दी लय हासिल की उससे खुश हूं : हैरिस

हैरिस ने बुधवार को सुबह छह दिन बाद अपने कमरे से बाहर कदम रखा।
अपने क्वारंटीन समय को लेकर हैरिस ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो छह दिन ज्यादा नहीं हैं, लेकिन मुझे लगा कि तीन सप्ताह का समय गुजरा है क्योंकि मैं वो इंसान नहीं हूं जो लंबे समय तक बैठा रहूं। सुबह मुझे जैसे ही डॉक्टर से संदेश मिला कि मैंने अपना क्वारंटीन समय और मेरा टेस्ट क्लीयर कर लिया है, यह शायद मेरे पास आए सबसे अच्छे मैसेज में से एक है। इसके बाद खिलाड़ियों को खेलते देखना शानदार है।"
उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि बीते कुछ महीनों से खिलाड़ी ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे थे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए देख मैं काफी प्रभावित हुआ।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


