Harika Dronavalli won in Reykjavik Open chess tournament-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेक्जाविक ओपन में हरिका द्रोणावल्ली की शानदार वापसी

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 12:58 PM (IST)
रेक्जाविक ओपन में हरिका द्रोणावल्ली की शानदार वापसी
रेक्जाविक। भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने रेक्जाविक ओपन चेस टूर्नामेंट के पांचवें दौर में मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए छठे दौर में जीत हासिल की है। उन्होंने अपने इस मुकाबले में स्थानीय फिडे मास्टर 14 वर्षीय विग्निर वाटनार स्टेफैनसन को मात दी। गुंटुर की रहने वाली हरिका ने सफेद मोहरों से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेला। उन्होंने फ्रेंच डिफेंस से बाजी की शुरुआत की और कम अनुभव वाले अपने विपक्षी पर दबाव बना लिया और धीरे-धीरे उन्हें मैच से बाहर कर दिया। मैच के बाद हरिका ने कहा, मैंने शुरुआत में ही अपना वजीर गंवाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी का वजीर बिसात से बाहर करने का फैसला लिया। अनुभव की कमी के कारण मेरे विपक्षी ने गलतियां कीं। मैंने तुरंत इसका फायदा उठाया और जीत हासिल की। अभी इस टूर्नामेंट में चार दौर का खेल और बाकी है। हरिका इस समय 28वें स्थान पर हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि वह शीर्ष स्थान पर काबिज तुर्की के ग्रैंड मास्टर केन इम्रे से सिर्फ आधा अंक पीछे हैं। अगले दौर में वे मंगोलिया के तुवशिनटुग्स बाटचिमेग से भिड़ेंगी।
(IANS)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement