केप डी आग्डे (फ्रांस)। भारत की अग्रणी महिला शतरंज खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली के लिए 14वें अनातोली कार्पोव रैपिड इंटरनेशनल टूर्नामेंट का पांचवां दिन मिश्रित सफलता वाला रहा। हरिका और स्पेन की साबरिना वेगा गुटीरेज के के बीच हुई पहली बाजी बेहद जटिल रही, हालांकि हरिका इसमें जीत हासिल करने में सफल रहीं। इसके बाद हरिका ने स्थानीय लोकप्रिय खिलाड़ी माथियू कोर्नेट के खिलाफ ड्रा खेला।
हरिका ने टूर्नामेंट में अब तक 10 बाजियां खेली हैं और अहम अंक अपने खाते में डालते हुए खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं। पांचवें दिन की बाजियों के बारे में हरिका ने कहा कि पहली बाजी में एक समय बिसात बहुत ही अनिश्चित स्थिति में थी। मेरी प्रतिद्वंद्वी साबरिना ने फ्रेंच डिफेंस के साथ शुरुआत की और बाद में जटिल हो चली इस बाजी में मुझे कुछ जोखिम भरी चालें चलनी पड़ीं।
यह भी पढ़े :धोनी के सैकंड डाउन उतरने पर ऐसा बोले गांगुली यह भी पढ़े :धोनी ने पार किया यह आंकडा, देखें टॉप 10