Giant Olympic Rings returned to Tokyo Bay-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोक्यो बे पर लौटे जाएंट ओलंपिक रिंग्स

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 दिसम्बर 2020 5:57 PM (IST)
टोक्यो बे पर लौटे जाएंट ओलंपिक रिंग्स
टोक्यो| जाएंट ओलंपिक रिंग्स टोक्यो बे पर लौट आए हैं। चार महीने पहले इन्हें सुरक्षा और मेटेनेंस चेकिंग के लिए यहां से हटा दिया गया था। मंगलवार को फिर इनकी वापसी हुई। यह ओलंपिक प्रतीक चिन्ह 32.6 मीटर चौड़ा और 15.3 मीटर ऊंचा है। इसका वजन 69 टन है। इसे अब ओदेबा मैरिन पार्क के पास समुद्र किनारे फिर स्थापित कर दिया गया है। इस प्रतीक चिन्ह को 24 जनवरी को टोक्यो बे पर लगाया गया था। ओलंपिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। ओलंपिक सिम्बल अब अगले साल जुलाई-अगस्त तक टोक्यो बे पर रहेंगे। इसके बाद इन्हें पैरालम्कि सिंबल से बदल दिया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement