जकार्ता। भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने आज तीन लाख डॉलर की ईनामी राशि वाला इंडोनेशिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमा लिया। भुल्लर दूसरी बार यह खिताब जीतने में सफल रहे। भुल्लर ने वर्ष 2013 में भी इंडोनेशिया ओपन खिताब अपने नाम किया था। भुल्लर ने सातवीं बार एशियन टूर खिताब जीता है। यह उनका इस सत्र में दूसरा खिताब भी है।
पोनडोक इन्दाह गोल्फ कोर्स में हुए टूर्नामेंट में भुल्लर ने सोमवार को अंतिम राउंड में चार अंडर पार 78 का कार्ड खेला और कुल 16 अंडर पार 272 के स्कोर के साथ खिताब जीता। भुल्लर ने आज अपने तीन शेष होल पर खेल पूरा किया क्योंकि बारिश के कारण रविवार को खेल रद्द करना पड़ा था। दो बार के एशियन टूर नंबर वन जीव मिल्खा सिंह संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। यह मिल्खा का वर्ष 2012 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने