मुंबई। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (75/4 विकेट) ने अंतिम सत्र में तीन विकेट लेकर वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को अच्छी शुरुआत करने वाले इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। दिन के पहले दो सत्र में सिर्फ दो विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 94 ओवरों में 288 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर बेन स्टोक्स 25 और जोस बटलर 18 रन बनाकर क्रीज पर थे।
इग्लैंड के लिए पदार्पण (डेब्यू) मैच खेल रहे केटान जेनिंग्स (112) ने सर्वाधिक स्कोर किया। वहीं मोईन अली (50) अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को जेनिंग्स और कप्तान एलेस्टर कुक (46) ने शानदार शुरुआत दी। कुक के रूप में इंग्लैंड ने पहला विकेट गंवाया।
# वार्नर ने जमाया शतक, सिर्फ 2 भारतीय दिग्गजों से पीछे, देखें टॉप-10