Formula 1 champion Lewis Hamilton reaction about Sebastian Vettel -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेटल के खिलाफ खेल को और बेहतर करने की जरूरत : हेमिल्टन

khaskhabar.com: रविवार, 24 दिसम्बर 2017 6:49 PM (IST)
वेटल के खिलाफ खेल को और बेहतर करने की जरूरत : हेमिल्टन
लंदन। चार बार के फॉर्मूला वन चैम्पियन लुइस हेमिल्टन ने कहा है कि 2017 का साल उनके लिए काफी अहम रहा है और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी फरारी के ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल के खिलाफ अपने खेल को बेहतर करने की कोशिश की है। मर्सिडीज के ड्राइवर हेमिल्टन ने 2017 सीजन का अंत 363 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहकर किया है। वेटल ने इस सीजन का अंत 317 अंकों के साथ किया है। स्काई स्पोट्र्स ने शनिवार को हेमिल्टन के हवाले से लिखा, मेरा पूरा ध्यान इस बात पर था कि चार बार के विश्व विजेता के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता कैसी करनी है। उन्होंने कहा, मेरी नजरों के सामने, आगे-पीछे कोई और नहीं है, सिर्फ वही हैं और इसके लिए मैं हर सप्ताह अपनी कार के जरिए सबकुछ करूंगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement