बेंगलुरू। रियो ओलम्पिक के बाद राष्ट्रीय शिविर में वापसी करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच रोलेंट ओल्टमैंस ने कहा कि उनका ध्यान इस शिविर के दौरान टीम के मिडफील्ड और फारवर्ड खेल में विविधता लाने पर केंद्रित होगा।
ओल्टमैंस ने कहा कि टीम का ध्यान पर नए सत्र की ओर बढ़ गया है, जो मलेशिया में होने वाली एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी से शुरू हो रहा है।
मलेशिया में होने वाली एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का सामना अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।