First Test : Sri Lanka takes big lead against Zimbabwe Slide 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहला टेस्ट : श्रीलंका ने जिम्बाब्वे पर ली विशाल बढ़त

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 11:42 AM (IST)
पहला टेस्ट : श्रीलंका ने जिम्बाब्वे पर ली विशाल बढ़त
इससे पहले छह विकेट पर 244 रन से आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने दिन के पहले सत्र में धैर्यपूर्वक खेला। पहले सत्र में वेस्टइंडीज ने होल्डर (16) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया और 70 रन जोड़े। क्रेग ब्रेथवेट (नाबाद 142) की नायाब पारी और देवेंद्र बीशू (20) के साथ छठे विकेट के लिए निभाई गई 60 रनों की साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 337 रनों का स्कोर खड़ा किया। ब्रेथवेट अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 318 गेंदों की अपनी संघर्षपूर्ण नायाब पारी में 11 चौके लगाए। वेस्टइंडीज की इस पारी में चेस (50) और शेनन डाउरिच (47) का भी अहम योगदान रहा। पाकिस्तान के लिए वहाब रियाज ने पांच विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद आमिर को तीन विकेट मिले। पाकिस्तान ने पहली पारी में असलम (74), यूनुस (51), मिस्बाह (53) और सरफराज (51) की बदौलत पहली पारी में 281 रन बनाए थे। पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। (IANS)
यह भी पढ़े :चला मिश्रा का जादू, आ सकते हैं टॉप-5 में
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

5/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement