कानपुर। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों और पांच अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों के लिए भारत दौरे पर आ चुकी है और टेस्ट श्रृंखला शुरू होने में अब सिर्फ चार दिन ही बचे हैं। बावजूद इसके कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में निर्माण कार्य अभी चल ही रहा है। जर्जर हो चुकी बालकनी में हो चुके छेदों को लकड़ी के पटरों से छिपाने कोशिशें की जा रही हैं। उस पर तुर्रा ये कि इस जर्जर बालकनी के नीचे की गैलरी बच्चों के लिए रिजर्व रखी गई है।