FIFA World Cup 2018 : 23 Teams have qualified, 9 left, see full report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फीफा विश्व कप 2018 : 23 देश कटा चुके हैं टिकट, 9 बाकी, देखें...

khaskhabar.com: रविवार, 15 अक्टूबर 2017 4:57 PM (IST)
फीफा विश्व कप 2018 : 23 देश कटा चुके हैं टिकट, 9 बाकी, देखें...
नई दिल्ली। फुटबॉल पूरी दुनिया में खेला जाता है और इसका क्रेज देखते ही बनता है। इस समय भारत में अंडर-17 फीफा विश्व कप चल रहा है। भारत की जूनियर फुटबॉल टीम भले ही शुरुआती दौर में ही खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन उसने अपने खेल से फैंस का दिल जीत लिया। भारत ग्रुप स्तर पर अमेरिका, घाना और कोलंबिया तीनों के खिलाफ हार गया। अगले साल यानी 2018 में रूस में फीफा विश्व कप का आयोजन होगा। ऐसे में आज हम फुटबॉलप्रेमियों के लिए लेकर आए हैं विश्व कप से जुड़ी खास जानकारियां। छह कंफेडरेशंस में मशक्कत कर रहीं 209 टीमों में से 23 विश्व कप खेलने की योग्यता हासिल कर चुकी हैं। अभी 9 और देश का क्वालीफाई करना बाकी है। इस चार वर्षीय महाकुंभ के लिए अब तक कुल 849 मैच हुए हैं, जिनमें 2416 गोल हो चुके हैं यानी प्रति मैच 2.85 गोल का औसत। यह 21वां विश्व कप है। ब्राजील ने सर्वाधिक पांच बार और मौजूदा चैंपियन जर्मनी ने चार दफा ट्रॉफी चूमी है।

अब हम आपको बताते हैं कौनसे कंफेडरेशन से किस-किसने कटाया है फीफा विश्व कप-2018 का टिकट :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement