Advertisement
लगता है, हालात के हिसाब से कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता हूं : अय्यर

उन्होंने कहा, "जब नंबर-4 को लेकर बहस चल रही थी, इस क्रम पर अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर बहस चल रही थी। इसके बाद इस क्रम को अपने नाम कर लेना साफी संतोषजनक है।"
अय्यर की कप्तानी में ही दिल्ली ने लंबे अरसे बाद पिछले साल आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
इस पर अय्यर ने कहा, "हमें अपने आप पर और टीम पर भरोसा था। हमारा लक्ष्य प्लेऑफ में जगह बनाना था। हमारे दिमाग में एक ही चीज थी कि हमें अपना 100 फीसदी देना है, परिणाम मायने नहीं रखते। हमने साबित किया कि हम आईपीएल जीतने का दम रखते हैं। उम्मीद है कि प्रशंसक हमें इस साल भी यही ऊर्जा देंगे। हमें नहीं पता कि क्या होगा, क्या यह बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा या नहीं..उम्मीद है कि हम इस साल ट्रॉफी जीत सकें।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


