EPL : Manchester City comes near to title with win over Everton-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

EPL : एवर्टन को हरा खिताब के करीब पहुंचा मैनचेस्टर सिटी

khaskhabar.com: रविवार, 01 अप्रैल 2018 5:26 PM (IST)
EPL : एवर्टन को हरा खिताब के करीब पहुंचा मैनचेस्टर सिटी
लिवरपूल। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब यहां शनिवार को एवर्टन को 3-1 से मात देकर खिताब के और करीब पहुंच गया है। बीबीसी के अनुसार, सिटी को लीग का खिताब जीतने के लिए बस एक और जीत की दरकार है। मैनचेस्टर सिटी का अगला मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर युनाइटेड से 7 अप्रैल को होगा। गुडिसन पार्क में ख्ेाले गए लीग के 31वें दौर के मुकाबले में सिटी ने शुरू से ही नियंत्रित खेल दिखाया और चौथे मिनट में ही लेरॉय साने ने गाले करके मेहमान टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद, पहले हाफ के 12वें मिनट में गेब्रियल जेसुस और 37वें मिनट में रहीम स्टर्लिन्ग ने गोल दागकर सिटी को 3-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ के 63वें मिनट में यानिक बेलासी ने एवर्टन के लिए गोल जरूर किया लेकिन यह मैच बचाने के लिए काफी साबित नहीं हुआ। इस जीत के बाद मैनचेस्टर सिटी के 31 मैचों में 84 अंक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement