England is strong contender for odi world cup trophy : Sunil Gavaskar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सनी टीम इंडिया के बजाय इस देश को मानते हैं विश्व कप का दावेदार

khaskhabar.com: रविवार, 17 फ़रवरी 2019 1:08 PM (IST)
सनी टीम इंडिया के बजाय इस देश को मानते हैं विश्व कप का दावेदार
नई दिल्ली। इंग्लैंड में 30 मई से वनडे विश्व कप शुरू होने जा रहा है। पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में बढिय़ा प्रदर्शन किया है। इसी को देखते हुए प्रशंसक और क्रिकेट के कई जानकार इस बार टीम इंडिया से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। हालांकि महान बल्लेबाज और कमेंटेटर सुनील गावसकर की नजर में भारत खिताब का प्रबल दावेदार नहीं है। वे इंग्लैंड को भारत से ऊपर रखते हैं। गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि इंग्लैंड की टीम फेवरेट टीम है। मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं कि टूर्नामेंट उनकी घरेलू परिस्थितियों में होगा। ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में आयोजित पिछले विश्व कप के बाद उन्होंने अपने खेलने का तरीका बदला है। तब उसे बांग्लादेश ने हरा दिया था। अब इंग्लैंड के पास अच्छे बल्लेबाज हैं, शानदार गेंदबाज हैं और बेन स्टोक्स जैसा ऑलराउंडर है। वैसे गावसकर ने माना कि भारत को पिछले दो साल में इंग्लैंड में खेलने का फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement