Advertisement
टी-20 में नंबर-1 बनी इंग्लैंड, भारत नंबर-3

भारत टी-20 में नंबर-3 स्थान पर है। आस्ट्रेलिया के साथ शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत अच्छा कर रैंकिंग में बेहतर करना चाहेगी।
बल्लेबाजों की रैकिंग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 99 रनों की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के डेविड मलान पहले नंबर पर कायम हैं। उनके बाद पाकिस्तान के बाबर आजम, एरॉन फिंच, लोकेश राहुल हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर राशिद के हमवतन मुजीब उर रहमान और आस्ट्रेलिया के एश्टन एगर हैं।
हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में अफगानिस्तानके मोहम्मद नबी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और फिर ग्लैन मैक्सवेल हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


