ECB clears allrounder Ben Stokes to return despite charges-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेन स्टोक्स की वापसी पर लगी मुहर, खेल सकते हैं इस सीरीज में

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जनवरी 2018 6:59 PM (IST)
बेन स्टोक्स की वापसी पर लगी मुहर, खेल सकते हैं इस सीरीज में
लंदन। हाल ही में मारपीट की घटना से विवाद में आए इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मुहर लगा दी है। ईसीबी ने बुधवार को उन पर लगे निलंबन को हटा दिया। स्टोक्स अब फरवरी से राष्ट्रीय टीम में खेलते देखे जा सकते हैं। स्टोक्स (26) पर सोमवार को क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने मारपीट के आरोप तय किए। उन्हें सितंबर में ब्रिस्टल में एक क्लब में हुए विवाद में आरोपी बनाया गया है। इसी विवाद के कारण स्टोक्स अभी टीम से बाहर हैं। स्टोक्स फरवरी में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। ईसीबी ने एक बयान में कहा, बोर्ड में हुई विस्तृत चर्चा में सभी पहलुओं पर विचार किया गया। इसके बाद ईसीबी ने यह फैसला लिया है कि स्टोक्स को इंग्लैंड टीम में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement