Dimuth Karunaratne reaction about Chandika Hathurasingha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करुणारत्ने ने कहा, हथुरुसिंघा अगर श्रीलंका के कोच बनते हैं तो...

khaskhabar.com: रविवार, 12 नवम्बर 2017 11:12 AM (IST)
करुणारत्ने ने कहा, हथुरुसिंघा अगर श्रीलंका के कोच बनते हैं तो...
कोलकाता। श्रीलंका के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने कहा कि हाल में बांग्लादेश के प्रमुख कोच के पद से हटे चंदिका हथुरुसिंघा अगर उनकी टीम के कोच बनते हैं तो यह टीम के लिए बहुत अच्छा होगा। करुणारत्ने ने यहां जाधवपुर विश्वविद्यालय परिसर के मैदान पर कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता कि अभी तक हथुरुसिंघा की नियुक्ति की पुष्टि हुई है या नहीं लेकिन उन्हें एक कोच के रूप में देखना पसंद करेंगे। करुणारत्ने ने संवाददाताओं से कहा, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने सुना कि ऐसा हो रहा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अगर वे आते हैं तो यह श्रीलंका की क्रिकेट के लिए अच्छा होगा क्योंकि वे हम में से कई खिलाडिय़ों को जानते हैं। करुणारत्ने ने आगे कहा, मैं अपने शुरुआती करिअर के दौरान उनके अधीन खेला हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement