Advertisement
IPL-13 : हैदराबाद की एक और जीत, चेन्नई की हार की हैट्रिक

आखिरी ओवर में 28 रन चाहिए थे। वार्नर के पास विकल्प नहीं थे इसलिए उन्होंने यह ओवर युवा अब्दुल समद को दिया। उन्होंने पहली गेंद वाइड डाल दी जिस पर चौका चला गया। इस गेंद पर पांच रन आए। अब छह गेंदों में 23 रन चाहिए थे। पांचवी गेंद पर धोनी ने चौका, तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन लिया और स्ट्राइक कुरैन को दी। कुरैन ने भी एक रन लिया और चेन्नई को दो गेंदों पर 15 रन चाहिए थे जो बने नहीं।
चेन्नई को लेकिन अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। 42 रनों पर उसने अपने चार विकेट- शेन वाटसन (1), अंबाती रायडू (8) और फाफ डु प्लेसिस (22), केदार जाधव (3) खो दिए थे।
यहां से जडेजा और धोनी ने 72 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच में बनाए रखा था, लेकिन इन दोनोंकी कोशिश अंजाम तक नहीं पहुंच सकी।
इससे पहले वार्नर ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी। नई ऊर्जा के साथ उतरी चेन्नई को शुरुआत भी सकारात्मक मिली। दीपक चहर ने अपनी इनस्विंग से टीम को जॉनी बेयरस्टो (0) का विकेट पहले ही ओवर में दिला दिया।
ठाकुर ने पैर जमाते दिख रहे मनीष पांडे (29) को आठवें ओवर में बोल्ड कर हैदराबाद का स्कोर 47/2 कर दिया।
कुछ यही हाल हैदराबाद के वार्नर (28) का हुआ और वह भी अपनी अच्छी शुरुआत को लंबी नहीं ले जा पाए। पीयूष चावला की गेंद पर डु प्लेसिस ने उनका बाउंड्री पर लाजवाब कैच पकडा। हैदराबाद को अगली गेंद पर एक और झटका लगा।
युवा बल्लेबाज प्रियम के साथ हुई गलतफहमी के चलते रायडू और धोनी ने मिलकर केन विलियम्सन को (9) को रन आउट कर दिया। प्रियम ने फिर इस गलती का भुगतान अर्धशतकीय पारी खेल किया। अंत में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को समझा और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर दिया। उनके साथ अभिषेक शर्मा भी अच्छी पारी खेलेत हुए 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्का मारा। प्रियम और अभिषेक ने 77 रनों की साझेदारी की। (आईएएनएस/ग्लोफैंस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


