Dhawan-Kohli comes on second position in century partnerships for second wicket in odi, see top 10-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस मामले में दूसरे स्थान पर आई धवन-कोहली की जोडी, देखें टॉप-10

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जून 2017 3:10 PM (IST)
इस मामले में दूसरे स्थान पर आई धवन-कोहली की जोडी, देखें टॉप-10
नई दिल्ली। भारत ने रविवार को लंदन के ओवल स्टेडियम में गजब का खेल दिखाते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। गत चैंपियन टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 72 गेंदों पहले आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका को 191 रन पर ढेर करने के बाद भारत 38 ओवर में ही मंजिल तक पहुंच गया। शिखर धवन ने 83 गेंदों पर 12 चौकों व एक छक्के की मदद से 78 और कप्तान विराट कोहली ने 101 गेंदों पर सात चौकों व एक छक्के की बदौलत नाबाद 76 रन ठोके। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। धवन-कोहली के बीच यह दूसरे विकेट के लिए वनडे में पांचवीं शतकीय साझेदारी है और वे इस मामले में भारत की ओर से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। दोनों के नाम सबसे बड़ी भागीदारी 212 रन की है। अब हम देखते हैं वनडे में भारत की ओर से दूसरे विकेट के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी करने वाली 9 और जोडिय़ों को :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement