Deodhar Trophy : Karnataka beat India B by 6 runs, Ravikumar Samarth smashes century-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवधर ट्रॉफी : रवि का शतक, कर्नाटक ने भारत बी को 6 रन से हराया

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 मार्च 2018 12:26 PM (IST)
देवधर ट्रॉफी : रवि का शतक, कर्नाटक ने भारत बी को 6 रन से हराया
धर्मशाला। कर्नाटक ने यहां के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए देवधर ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) के करीबी मुकाबले में भारत बी को 6 रन से हरा दिया। सोमवार को कर्नाटक ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रवि कुमार समर्थ ने सर्वाधिक 117 रन बनाए। उनकी 115 गेंदों की पारी में 13 चौके और एक छक्का शुमार रहा। इस सत्र में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 40 गेंदों पर छह चौकों व एक छक्के की मदद से 44 रन ठोके। पवन देशपांडे ने 46, विकेटकीपर मुरलीधरन गौतम ने 28 और के. गौथम ने 20 रन का योगदान दिया। कप्तान करुण नायर सिर्फ 10 और स्टुअर्ट बिन्नी 2 रन ही बना सके। सिद्धार्थ कौल ने तीन, हर्शल पटेल व जयंत यादव ने 2-2 और उमेश यादव ने एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement