Advertisement
डेनमार्क ओपन : श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के दो और खिलाड़ी शुभांकर डे और अजय जयराम हालांकि हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
एंथनी ने एक मुकाबले में भारत के शुभंकर डे को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-8 से शिकस्त दी।
वहीं एक और मुकाबले में अजय जयराम को स्थानीय खिलाड़ी वल्र्ड नंबर-3 एंडर्स एंटनसन ने हरा दिया। एंटनसन ने यह मुकाबला 21-12, 21-14 से जीता।
महिला वर्ग में भारत की ओर से एक भी चुनौती नहीं है, क्योंकि सायना नेहवाल और पीवी सिंधु पहले ही टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुकी हैं।
यह सुपर 750 टूर्नामेंट 18 अक्टूबर तक खेला जाना है, जोकि कोविड-19 महामारी के कारण आई रुकावट के बाद अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर को फिर से शुरू हुआ है।
विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने इससे पहले थॉमस और उबर कप फाइनल्स के अलावा डेनमार्क मास्टर्स को भी रद्द कर दिया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


