Delhi Capitals Woakes pulls out of IPL 2020: Report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वोक्स ने आईपीएल से नाम वापस लिया : रिपोर्ट

khaskhabar.com: शनिवार, 07 मार्च 2020 12:22 PM (IST)
वोक्स ने आईपीएल से नाम वापस लिया : रिपोर्ट
लंदन। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से नाम वापस ले लिया है। वोक्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले थे। स्काई स्पोर्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट में पीए एजेंसी के हवाले से लिखा गया है कि वोक्स ने फ्रेंचाइजी को इस बात की जानकारी दे दी है और फ्रेंचाइजी ने उनके विकल्प की खोज भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वोक्स ने कहा है कि वह ग्रीष्मकाल में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अपने आप को तरोताजा रखना चाहते हैं। वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह एक और बुरी खबर है क्योंकि वह पहले से ही दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबादा और ईशांत शर्मा की चोटों से जूझ रही है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement