Davis Cup : Leander Paes return in indian tennis team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेविस कप : भारतीय टीम में पेस की वापसी, तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

khaskhabar.com: सोमवार, 12 मार्च 2018 12:03 PM (IST)
डेविस कप : भारतीय टीम में पेस की वापसी, तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
नई दिल्ली। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने डेविस कप के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। डेविस कप में भारतीय टीम का सामना अगले माह चीन से होगा। पिछले साल अप्रैल में उजबेकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए पेस राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं थे। इसके साथ ही वे कनाडा के खिलाफ वल्र्ड ग्रुप प्ले-ऑफ का मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे। भारत के 44 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी पेस का लक्ष्य इटली के पूर्व टेनिस स्टार खिलाड़ी निकोला पीट्रांगेली के 42 डेविस कप मैच की जीत के रिकॉर्ड को तोडऩा है। भारतीय टीम का सामना चीन से तिआनजिन में छह और सात अप्रैल को होगा। पेस के अलावा, राष्ट्रीय टीम में युकी भांबरी, रामकुमार रामानाथन, सुमित नागपाल, रोहन बोपन्ना और दिविज शरण शामिल हैं। पेस अब तक 8 पुरुष युगल और 10 मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं। वे ग्रैंडस्लैम जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के पुरुष हैं। पेस ने वर्ष 1996 में अटलांटा ओलंपिक में एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement