Dave Whatmore appointed Kerala cricket team coach-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंका को विश्व कप जिताने वाले व्हाटमोर बने इस टीम के कोच

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2017 12:03 PM (IST)
श्रीलंका को विश्व कप जिताने वाले व्हाटमोर बने इस टीम के कोच
कोच्ची। श्रीलंका को वर्ष 1996 में वनडे विश्व कप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रख्यात कोच डेव व्हाटमोर को शनिवार को केरल क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। वे छह महीने तक इस पद पर रहेंगे। अपनी नियुक्ति के बाद संवाददाता सम्मेलन में व्हाटमोर ने कहा कि वे अपने नए काम को चुनौती की तरह देख रहे हैं। उन्होंने कहा, केरल के पास कई प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का समूह है, इसलिए यह मेरे लिए चुनौती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष और केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के पूर्व अध्यक्ष तथा सचिव टी.सी. मैथ्यू ने आईएएनएस को बताया कि व्हाटमोर का कार्यकाल छह महीने का होगा। मैथ्यू ने कहा, हम सिर्फ छह महीने के लिए उन्हें अपने साथ जोड़ पाने में सफल हुए हैं, क्योंकि चेन्नई में उनके पहले से ही कुछ करार हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement