Advertisement
कोपा डेल रे : एस्पेनयोल ने एटलेटिक लिडा को हराया, लेवांटे ने भी जीता मुकाबला

एक अन्य मैच में लेवांटे ने चौथे टियर के ओरिहुएला के खिलाफ 4-3 से जीत दर्ज की। यह 7 गोल वाला एक रोमांचक मैच रहा।
उनाई एल्गेजाबल और जोस लुइस मोरालेस के गोल ने 11 मिनट में ही लेवांटे को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया था। शीर्ष स्तर की टीम के लिए यह मुकाबला आसान लग रहा था, लेकिन इसी बीच जेवियर सोल्सोना की पेनाल्टी ने ओरिहुएला को मैच में वापस ला दिया।
कार्लोस एस्पी ने 48वें मिनट में गोल दागते हुए लेवांटे को फिर से 2 गोल की बढ़त दिलाई, लेकिन गोंजालो मिरांडे ने तीन मिनट बाद ही लेवांटे की बढ़त फिर से कम कर दी।
हेक्टर अयोडेले ने आखिरी मिनट में गोल दागते हुए स्कोर 3-3 पर पहुंचा दिया, लेकिन एस्पी ने 92वें मिनट में विजयी गोल करके लेवांटे को जीत दिलाई।
वहीं, सेल्टा विगो ने कमजोर प्यूर्टो डी वेगा को 2-0 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में आसानी से प्रवेश कर लिया है। रियल बेटिस को भी पाल्मा डेल रियो के खिलाफ 7-1 से जीत हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। कोपा का दूसरा दौर 2 से 4 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


