Copa America: Rodriguez fires Argentina to win over Uruguay-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोपा अमेरिका : रोड्रिग्वेज ने उरुग्वे के खिलाफ अर्जेटीना को दिलाई जीत

khaskhabar.com: शनिवार, 19 जून 2021 12:17 PM (IST)
कोपा अमेरिका : रोड्रिग्वेज ने उरुग्वे के खिलाफ अर्जेटीना को दिलाई जीत
ब्रासिलिया (ब्राजील)| मिडफील्डर रुगुइडो रोड्रिग्वेज द्वारा पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से अर्जेटीना ने शुक्रवार को यहां कोपा अमेरिका फुटबाल टूर्नामेंट के ग्रुप-बी मैच में उरुग्वे को 1-0 से हरा दिया। अर्जेटीना ने 13वें मिनट में ही रोड्रिग्वेज द्वारा किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। रियल बेतिस के मिडफील्डर ने यह गोल पेनाल्टी बॉक्स के बाहर से लियोनेल मेसी के क्रॉस पर किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उरुग्वे ने हालांकि इसके बाद अपने प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा बॉल पजेशन बनाए, लेकिन टीम अंत तक बराबरी हासिल नहीं कर सकी। इस जीत के बाद अर्जेटीना की टीम अपने ग्रुप में चिली के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के पहले दो मैचों से चार अंक हासिल किए हैं। उरुग्वे एक मैच के बाद चौथे नंबर पर है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement