Confederation Cup football tournament : Chile stops Germany on draw-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कंफेडरेशन कप : चिली ने विश्व विजेता जर्मनी को ड्रा पर रोका

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 जून 2017 3:58 PM (IST)
कंफेडरेशन कप : चिली ने विश्व विजेता जर्मनी को ड्रा पर रोका
कजान (रूस)। चिली ने कंफेडरेशन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मैच में जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व विजेता जर्मनी को 1-1 से ड्रा पर रोक दिया। रहा। गुरुवार रात खेले गए इस मैच की शुरुआत में चिली ने जर्मनी पर हावी होने की काफी कोशिश की। उसे इस प्रयास में सफलता भी मिली और छठे मिनट में ही एलेक्सिस सांचेज ने गोल दाग कर चिली का खाता खोल दिया। सांचेज इसके साथ ही चिली की ओर से सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सांचेज के 113 मैच में 38 गोल हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मार्सेलो सलास के नाम था। एक गोल खाने के बाद जर्मनी ने भी काउंटर अटैक शुरू कर दिए। जर्मनी को 41वें मिनट में जाकर सफलता मिली। जर्मनी के लार्स स्टिंडल ने गोल दाग जर्मनी को बराबरी दिला दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement