Commonwealth Games - 2022: Shooting out, Womens Cricket Available-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रमंडल खेल-2022 से निशानेबाजी बाहर, महिला क्रिकेट को मिली जगह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2019 12:39 PM (IST)
राष्ट्रमंडल खेल-2022 से निशानेबाजी बाहर, महिला क्रिकेट को मिली जगह
लंदन। साल 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी नहीं होगी लेकिन इसकी जगह महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। निशानेबाजी के अलावा तीरंदाजी को भी इन खेलों से बाहर कर दिया गया है और इनके स्थान पर महिला क्रिकेट, बीच वॉलीबॉल और पैरा टेबल टेनिस को खेलों की सूची में शामिल किया गया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने गुरुवार को यह फैसला लिया। मेजबान शहर ने दो खेलों को बाहर करते हुए तीन नए खेलों को शामिल करने की सिफारिश की, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया।
इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सीजीएफ में शामिल 71 देशों में से 51 की संतुती मिलने के बाद की जाएगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement