Chennai test third day game between india and england-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

5वां टेस्ट: दोहरे शतक से चूके राहुल

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 10:34 PM (IST)
5वां टेस्ट: दोहरे शतक से चूके राहुल
चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को ठोस जवाब देते हुए एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को चार विकेट खोकर 391 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल (199) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम पूरे दिन इंग्लैंड पर हावी रही और अब पहली पारी के आधार पर मेजबान सिर्फ 86 रन दूर रह गए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक करुण नायर 71 और मुरली विजय 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। राहुल दिन के आखिरी विकेट के तौर पर पैवेलियन लौटे। वह बेहद दुर्भाग्यशाली रहे और मात्र एक रन से दोहरे शतक से चूक गए। हालांकि उन्होंने अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर हासिल किया। राहुल ने 311 गेंदों की अपनी नायाब पारी में 16 चौके और तीन छक्के भी जड़े। वह शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन आदिल राशिद की ऑफ स्टम्प से बाहर और नीची रही गेंद पर गलत शॉट खेल बैठे। जोस बटलर ने उनका कैच लपका। वह 372 के कुल योग पर पवेलियन लौटे।

[@ आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें.... ]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement