chennai test second day game between india and england-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

5वां टेस्ट : भारत का इंग्लैंड को ठोस जवाब

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 7:02 PM (IST)
5वां टेस्ट : भारत का इंग्लैंड को ठोस जवाब
चेन्नई। इंग्लैंड यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को पांच मैच की सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 157.2 ओवर में 477 रन बनाए। जवाब में स्टंप्स तक भारत ने 20 ओवर में 60/0 रन बना लिए थे। पार्थिव पटेल (28) व लोकेश राहुल (30) क्रीज पर हैं। भारत अब भी 417 रन पीछे हैं। आज आउट होने वाले अंग्रेज बल्लेबाजों में बेन स्टोक्स (5), जोस बटलर (5), मोईन अली (146), आदिल रशीद (60), स्टुअर्ट ब्रॉड (19) व जैक बॉल (12) शुमार रहे। पहला टेस्ट खेल रहे लियाम डासन 66 रन पर नाबाद लौटे। रवींद्र जडेजा ने तीन, ईशांत शर्मा व उमेश यादव ने 2-2 और रविचंद्रन अश्विन व अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट लिया, जबकि ब्रॉड रन आउट हुए।

[@ वर्ष 2016 : खेलों की दुनिया में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement