Chennai Test: India, England 3/11 away from victory -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेन्नई टेस्ट : भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराया, अक्षर पटेल ने 5 और अश्विन ने चटकाए 3 विकेट

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 12:50 PM (IST)
चेन्नई टेस्ट : भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराया, अक्षर पटेल ने 5 और अश्विन ने चटकाए 3 विकेट
चेन्नई। लेग स्पिनर अक्षर पटेल (5/60) और ऑफ स्पिनर (3/53) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को 317 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। भारत ने इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से अक्षर और अश्विन के अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 25 रन देकर दो विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में मोईन अली ने 18 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों के सहारे सर्वाधिक 43 रन, कप्तान जोए रूट ने 92 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 33 रन, डेनियल लॉरेंस ने 26, रोरी बर्न्‍स ने 25, ओली पोप ने 12 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 227 रनों से हराया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेला जाएगा।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement