मुकाबले के दूसरे हाफ में भी एवर्टन को एक भी गोल करने का मौका न
देते हुए चेल्सी ने दो और गोल दागे। हैजर्ड ने चेल्सी के लिए 56वें मिनट
में एक और गोल दागा है। इसके अलावा 65वें मिनट में पेड्रो ने पांचवां गोल
दागते हुए क्लब को एवर्टन पर 5-0 से जीत दिलाई।
इस मुकाबले के बाद
चेल्सी के कोच एंटोनियो कोंटे ने कहा, ‘‘यह काफी बेहतरीन खेल था और
खिलाडिय़ों का प्रदर्शन अच्छा रहा। लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंचना अच्छी
बात है। इससे खिलाडिय़ों का आत्मविश्वास बढ़ता है। हमें अब आगे के मुकाबलों
पर ध्यान देना है।’’ (आईएएनएस)
यह भी पढ़े :14 बार हुआ कमाल, टॉप-10 में है पुजारा का नाम यह भी पढ़े :कुक नं.1, ये हैं भारत-इंग्लैंड के टॉप-10 बल्लेबाज