Champions Trophy : Virat Kohli keep distance from social media for this reason-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...तो इसलिए विराट कोहली ने बनाई सोशल मीडिया से दूरी

khaskhabar.com: रविवार, 18 जून 2017 1:19 PM (IST)
...तो इसलिए विराट कोहली ने बनाई सोशल मीडिया से दूरी
लंदन। अपने समर्थकों और प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरने तथा देश को एक बार फिर गौरवांवित करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल से पहले सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली का कहना है कि सोशल मीडिया से होने वाली नकारात्मकता और ध्यान खींचने वाली चीजों से वे दूर रहना चाहते हैं और इसलिए चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल मैच से पहले उन्होंने तथा उनकी टीम ने सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला किया है। कोहली के सोशल मीडिया पर कुल 6.56 करोड़ फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया से दूर रहने की बात हास्यास्पद लगती है, लेकिन सच कहूं, तो इस प्रकार की चीज से दूर रहना जरूरी है, ताकि हम अपने मुख्य लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement