Champions League: PSG won by Neymar hat-trick-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चैम्पियंस लीग : नेमार की हैट्रिक से जीती पीएसजी

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 दिसम्बर 2020 2:08 PM (IST)
चैम्पियंस लीग : नेमार की हैट्रिक से जीती पीएसजी
पेरिस| ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार की हैट्रिक और उनकी टीम के साथी किलियन एमबाप्पे के दो गोल की मदद से फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने चैम्पियंस लीग के ग्रुप-एच के मैच में इस्तानबुल बासाकेशिर के खिलाफ 5-1 से जीत दर्ज की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मैच मंगलवार को शुरू हुआ था लेकिन 14 मिनट के बाद रोक दिया गया और दोनों टीमों ने चौथे मैच अंपायर सेबास्टियन कोल्टेस्कूय की नस्लीय टिप्पणी के कारण मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। मैच बुधवार को जब दोबारा शुरू हुआ तो मैच के शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने मैदान के बीच में घेरा बनाकर एक घुटने के बल बैठ नस्लीय टिप्पणी के खिलाफ अपना विरोध जताया। बेवो को मंगलवार को रेड कार्ड दिखाया था लेकिन बुधवार को वह मैदान पर उतरे क्योंकि यूईएफए ने उनके लाल कार्ड को खारिज कर दिया और मामले की जांच कराने का फैसला किया।
इस मैच में दो गोल करने के बाद एम्बाप्पे चैम्पियंस लीग में 20 गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में बार्सिलोना के लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ा है।
एम्बाप्पे ने कहा, "हम थक चुके हैं, हम दोबारा इससे नहीं गुजरना नहीं चाहते। जो किया गया उस पर मुझे गर्व है। हम न खेलकर निराश नहीं थे। हमने यह फैसला लिया था। हमें गर्व है। काफी कुछ कहा गया लेकिन कदम उठाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"
पीएसजी के लिए पहला गोल नेमार ने किया। उन्होंने 21वें मिनट में गोल किया। उन्होंने राफिन्हा और एम्बाप्पे के साथ काउंटर अटैक पर 38वें मिनट में दूसरा गोल किया।
एम्बाप्पे ने 42वें मिनट पर पेनाल्टी पर गोल करते हुए पीएसजी के लिए तीसरा गोल किया।
नेमार ने 50वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की। 57वें मिनट में इस्तानबुल ने टोपल की मदद से अपना पहला गोल किया।
एम्बाप्पे ने 62वें मिनट में अपना दूसरा और पीएसजी के लिए पांचवां गोल किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement