सेंचुरियन T20 : बारिश से बाधित मैच में द. अफ्रीका की जीत
khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 2:52 PM (IST)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। निरोशन डिकवेला (43) और धनंजय डी सिल्वा (27) ने 5.1 ओवरों में 59 रन जोड़े लेकिन इन दोनों के जाने के बाद श्रीलंकाई पारी लडख़ड़ा गई।
71 के कुल स्कोर तक यह दोनों बल्लेबाज पवेलियन जा चुके थे। यहां से कोई भी बल्लेबाज रनगति को कायम नहीं पाया। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (6), तिकशिला (0), सिकुकगे प्रसन्ना (12) और कुशल मेंडिस (1) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए।
मेजबानों की तरफ से इमरान ताहिर और गिड़ी ने दो-दो विकेट लिए। वारनेल और फांगिसो को एक-एक विकेट मिले। (आईएएनएस)