Carlos Brathwaite hopes third world cup title for west indies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्लोस ब्रेथवेट को तीसरी बार वनडे विश्व कप जीतने की उम्मीद

khaskhabar.com: शनिवार, 23 मार्च 2019 5:26 PM (IST)
कार्लोस ब्रेथवेट को तीसरी बार वनडे विश्व कप जीतने की उम्मीद
कोलकाता। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी कार्लोस ब्रेथवेट का मानना है कि उनकी टीम विश्व कप में खिताब की दावेदार नहीं है लेकिन कमजोर भी नहीं है। ब्रेथवेट यहां आईपीएल-12 मेैं कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के सदस्य हैं। केकेआर ने इस सीजन में ब्रेथवेट को पांच करोड़ रुपए में खरीदा था। ब्रेथवेट ने आईएएनएस से कहा कि मुझे लगता है कि विश्व कप में कैरेबियाई टीम के पास अच्छे मौके हैं। लेकिन मैं नहीं समझता हूं कि हम खिताब के दावेदार होंगे और मुझे यह भी नहीं लगता है कि हम कमजोर होंगे। हमने हाल ही में बेहतरीन क्रिकेट खेला है और उसे दोहरा सके तो हम खिताब के दावेदारों में से होंगे। टूर्नामेंट में हम अच्छी टीम हैं और मुझे उम्मीद है कि तीसरी बार विश्व कप जीत सकेंगे। ब्रेथवेट को उस पारी के लिए हमेशा याद किया जाता है, जब उन्होंने ईडन गार्डंस मैदान में 2016 के टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार छक्के लगाकर वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाया था। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक अच्छा मैदान है। मैंने यहां कुछ मैच खेले हैं। टी20 विश्व कप भी उनमें से एक हैं। मैंने भारत के खिलाफ भी यहां गेंद से अच्छा किया था। 30 वर्षीय ब्रेथवेट अब अपने टीम साथी आंद्रे रसैल और सुनील नरेन के साथ कोलकाता टीम से जुड़ेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement