Advertisement
टी-20 में ओपनिंग मुझे सबसे अधिक पसंद : बटलर

उन्होंने कहा, " मुझे शायद आठ या नौ लोग मिल गए हैं, जो शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करने के लिए हाथ मिलाएंगे। मैं वहां बहुत खुश हूं। लेकिन मैं साथ ही टीम की जरूरतों के हिसाब से कहीं भी बल्लेबाजी करेन से बहुत खुश हूं।"
बटलर ने पहले टी-20 मैच में भी 44 रनों का स्कोर किया था और इंग्लैंड ने इस मैच को दो रन से जीता था।
बटलर ने आगे कहा, " मैंने अपने करियर में टी-20 और वनडे क्रिकेट में मध्य में भी बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं बहुत ही आराम से कहीं भी खेल रहा हूं। यह वास्तव में कोच और कप्तान के लिए तय करना है। हमारे पास गहराई और ताकत मिली है। यह कुछ ऐसा है जो अच्छी टीमों का प्रतीक है।"
इस बीच, बटलर मंगलवार को एजेस बाउल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि बटलर अपने परिवार से जुड़ने के लिए रविवार शाम को खत्म हुए दूसरे टी-20 मैच के बाद बायो बबल से बाहर चले गए हैं।
ईसीबी ने बयान में कहा, " बटलर, टेस्टिंग के बाद गुरुवार को टीम के पहले वनडे से पहले टीम से जुड़ सकते हैं।"
टी-20 सीरीज के बाद इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेंगी।
- -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


