Advertisement
लुइस, पूरन को गेंदबाजी करने से मदद मिली : हेडन वॉल्श

भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 में वॉल्श ने दो विकेट अपने नाम किए। इनमें अर्धशतक जमाने वाले शिवम दुबे और श्रेयस अय्यर के विकेट शामिल हैं।
दुबे जब तेजी से रन बना रहे थे तब वॉल्श ने उनकी रनगति पर ब्रेक लगाया था। उन्होंने कहा कि लुइस और पूरन को गेंदबाजी करने से उन्हें काफी फायदा पहुंचा है।
उन्होंने कहा, "मैंने नेट्स में लुइस और पूरन को काफी गेंदबाजी करता हूं। दुबे को गेंदबाजी करने को लेकर मैं आश्वस्त था।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है। आप देख सकते हैं कि मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पैर जमाने के लिए काफी मेहनत कर रहा हूं। मैं वह यहां रहकर अच्छा करना चाहता हूं। मैं इस समय बेहद खुश हूं।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


