Advertisement
धोनी की जगह लेना आसान बात नहीं : पंत

पंत ने कहा, ‘‘मैं अपने देश के लिए अच्छा करना चाहता हूं। मैं सिर्फ इसी बात पर ध्यान दे रहा हूं। मैंने चुनौती को सकारात्मक तरीके से लिया है। मुझे अब यह देखना है कि मुझे क्या सीखना है और मैं अपने अंदर सुधार करने के लिए क्या कर सकता हूं।’’
21 साल के युव पंत ने अभी तक अपने लगभग सभी वनडे मैच धोनी के साथ खेले हैं। उन्होंने कहा कि विश्व विजेता कप्तान से सीखने के लिए काफी कुछ है।
पंत ने कहा, ‘‘जिस तरह से वो गेम को पढ़ते हैं, वह पहली चीज है सीखने के लिए। इसके बाद वह हमेशा दबाव की स्थिति में शांत रहते हैं। उनसे सीखने के लिए कई चीजें हैं। मैदान के बाहर वो काफी मददगार भी हैं।’’
आगामी विंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान करते समय मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने साफ कर दिया था कि पंत आने वाले समय में भारत के मुख्य विकेटकीपर के रूप में देखे जा रहे हैं और वह खेल के तीनों प्रारुप में टीम का हिस्सा होंगे।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


