Bhuvneshwar Kumar will do good in odi world cup : Madan Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भुवनेश्वर कुमार के लिए इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कही यह बात

khaskhabar.com: शनिवार, 04 मई 2019 1:07 PM (IST)
भुवनेश्वर कुमार के लिए इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कही यह बात
नई दिल्ली। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन 29 साल का यह तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए अपने प्रदर्शन में निरंतरता की कमी से जूझ रहा है। भुवनेश्वर ने आईपीएल के इस सीजन में 13 मैचों में कुल नौ विकेट लिए हैं। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और 1983 विश्व कप जीत का हिस्सा रहे मदन लाल का मानना है कि भुवनेश्वर विश्व कप में अच्छा करेंगे। मदन लाल ने आईएएनएस से कहा कि वे आईपीएल में ठीक प्रदर्शन कर रहे हैं। वे हमारे मुख्य तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उनके पास काफी अनुभव है। उन्होंने अतीत में भी अच्छा किया है। विश्व कप अलग स्तर है, मुझे भरोसा है कि वे इंग्लैंड में अच्छा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement