Ben Stokes smashes century, england-australia test match draw-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेन स्टोक्स का नाबाद शतक, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच ड्रॉ

khaskhabar.com: सोमवार, 19 अगस्त 2019 1:16 PM (IST)
बेन स्टोक्स का नाबाद शतक, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच ड्रॉ
लंदन। मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां लॉड्र्स मैदान पर खेला गया एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बिना किसी परिणाम के रविवार को ड्रॉ पर समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को बेन स्टोक्स (नाबाद 115) के शतक की मदद से अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 258 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलियाई टीम इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक 47.3 ओवर में छह विकेट पर 154 रन ही बना पाई और मैच ड्रॉ हो गया। इस मैच के ड्रॉ होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की एशेज सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने बर्मिंघम में खेला गया पहला टेस्ट मैच 251 रनों से जीता था। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अब 22 अगस्त से लीड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड से मिले 267 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और मेहमान टीम ने 47 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए, जिसमें ओपनर डेविड वार्नर (5), कैमरून बेनक्राफ्ट (16) और उस्मान ख्वाजा (2) के विकेट शामिल हैं। हालांकि फिर इसके बाद रिटायर्ड हर्ट स्टीवन स्मिथ की जगह खेलने आए मार्नस लाबुशेन (59) और ट्रेविड हेड (नाबाद 42) ने चौथे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की और मैच को ड्रॉ की ओर धकेल दिया।
लाबुशेन का यह दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने 100 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए। हेड ने 90 गेंदों की नाबाद पारी में नौ चौके जड़े। उनके अलावा मैथ्यू वेड ने एक, कप्तान टिम पैन ने चार और पैट कमिंस ने नाबाद एक रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच और जोफरा आर्चर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement