BCCI official says, Harbhajan Singh has not entered The Hundred draft in england-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BCCI ने कहा, हरभजन अभी सक्रिय भारतीय खिलाड़ी हैं इसलिए...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2019 4:27 PM (IST)
BCCI ने कहा, हरभजन अभी सक्रिय भारतीय खिलाड़ी हैं इसलिए...
नई दिल्ली। ऐसी खबरें हैं कि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अगर इंग्लैंड की नई शहर आधारित लीग द हंड्रेड में चुने जाते हैं तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि कहा है कि बोर्ड ने हरभजन से कहा था कि वे लीग के प्लेयर ड्राफ्ट का हिस्सा नहीं हो सकते क्योंकि वे अभी भी सक्रिय भारतीय खिलाड़ी हैं। हरभजन को लीग के प्लेयर ड्रॉफ्ट में जगह मिली है। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि ऑफ स्पिनर को पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि वे लंदन में 20 अक्टूबर को होने वाले प्लेयर ड्राफ्ट का हिस्सा नहीं हो सकते। अधिकारी ने कहा, वे ड्राफ्ट के लिए नहीं जा सकते। हमने इसके लिए मना कर दिया है क्योंकि वे अभी भी सक्रिय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे अपना नाम ड्राफ्ट में नहीं रख सकते। उनके पास बीसीसीआई से भी एनओसी नहीं है। संन्यास के बाद भी खिलाड़ी को बोर्ड को इस बात की जानकारी देनी पड़ती है ताकि बाद में बीसीसीआई किसी तरह से जिम्मेदार न हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement