BCCI is against strict quarantine rules in Brisbane: report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रिस्बेन में सख्त क्वारंटीन नियमों के खिलाफ है बीसीसीआई : रिपोर्ट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 जनवरी 2021 12:30 PM (IST)
ब्रिस्बेन में सख्त क्वारंटीन नियमों के खिलाफ है बीसीसीआई : रिपोर्ट
सिडनी| भारतीय टीम को अगर एक बार और सख्त क्वारंटीन नियमों से गुजरना पड़ता है तो वह चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए ब्रिस्बेन नहीं जाएगी। बीसीसीआई ने कथित तौर पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को इस बारे में बता दिया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने गुरुवार को सीए से हुए हालिया संवाद में इस बारे में बता दिया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि सीए को एक ई-मेल भेजा गया है और कहा गया है कि सख्त क्वारंटीन की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय टीम आस्ट्रेलिया आने के बाद दो सप्ताह क्वारंटीन रही है। अधिकारी के मुताबिक भारतीय टीम प्रबंधन ने कहा है कि खिलाड़ियों के मुताबिक होटलों मे बंद रहना काफी तनावपूर्ण हो रहा है।
बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों से होटल के बाहर जाने को मना कर दिया है। सख्त क्वारंटीन के मुताबिक टीम को होटल-ग्राउंड-होटल में ही रहना होगा। ब्रिस्बेन के गाबा में 15-19 जनवरी के बीच चौथा टेस्च मैच खेला जाना है।
भारत के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ियों को क्वारंटीन से परेशानी नहीं है और वह इसका पालन करने को तैयार हैं। उन्होंने हालांकि यह कहा था कि होटल के कमरे में बंद रहना एक चुनौती है वो भी तब जब सिडनी में बाकी लोग सामान्य जिंदगी जी रहे हैं।
सोमवार को सीए ने कहा था कि उन्होंने इस मसले पर बीसीसीआई से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं सुना है।
क्वींसलैंड सरकार ने पहले कहा था कि नियम का पालन करने का विकल्प नहीं है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement