BCCI had broken rules while appointing Ravi Shastri as a replacement of Anil Kumble : Diana Edulji-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुंबले का विवाद फिर खुला, डायना एडुल्जी ने BCCI पर लगाया आरोप

khaskhabar.com: बुधवार, 12 दिसम्बर 2018 11:38 AM (IST)
कुंबले का विवाद फिर खुला, डायना एडुल्जी ने BCCI पर लगाया आरोप
मुंबई। पिछले साल भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले के अचानक भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, समय के साथ इस विवाद की आंच धीमी पड़ गई थी लेकिन एक बार फिर यह बाहर आ गया है। वेबसाइट ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य डायना एडुल्जी ने इस मामले में नया खुलासा करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर आरोप लगाया है। एडुल्जी का कहना है कि बीसीसीआई ने कुंबले के इस्तीफे के बाद रवि शास्त्री को भारतीय पुरुष टीम का कोच नियुक्त कर नियमों का उल्लंघन किया है। एडुल्जी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी को कुंबले के बारे में संदेश भेजते रहते थे, जिसके कारण कुंबले को इस्तीफा देना पड़ा। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने जब कुंबले को बताया कि कप्तान कोहली उनके कोचिंग के तरीके से खुश नहीं हैं, तो कुंबले ने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। एडुल्जी का यह पूरा गुस्सा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियुक्ति के लिए बीसीसीआई द्वारा गठित की गई एड-हॉक कमेटी की घोषणा के बाद फूटा है। उनका कहना है कि अगर कोहली की प्राथमिकता पर शास्त्री को भारतीय पुरुष टीम का कोच बनाया जा सकता है, तो हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की गुजारिश पर रमेश पोवार को महिला टीम के कोच पद पर बरकरार क्यों नहीं रखा जा सकता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement