Barty receives Australia top tennis award for third consecutive year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बार्टी को लगातार तीसरे साल ऑस्ट्रेलिया का टॉप टेनिस अवार्ड

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 दिसम्बर 2019 5:47 PM (IST)
बार्टी को लगातार तीसरे साल ऑस्ट्रेलिया का टॉप टेनिस अवार्ड
सिडनी। वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी को लगातार तीसरे वर्ष ऑस्ट्रेलिया का टॉप टेनिस अवार्ड प्रतिष्ठित ’न्यूकोम्ब मेडल’ से सम्मानित किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार बार्टी ने इस वर्ष फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था और वह विश्व रैंकिंग में टॉप पर पहुंची थीं। बार्टी ने पुरस्कार ग्रहण करने के अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा “यह एक परिवार की तरह है। हम सब एक टेनिस परिवार हैं और आज रात एक बार फिर से मैं बहुत खुश हूं।“ बार्टी ने पिछले महीने ही चीन के शेनझेन में हुई डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब जीता है। उनके इस प्रदर्शन के बदले उन्हें टेनिस इतिहास का सबसे बड़ा चेक प्रदान किया गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement