Azhar immaturity just dismiss captain: Akram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजहर को अभी कप्तान पद से हटाना अपरिपक्वता: अकरम

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 1:17 PM (IST)
अजहर को अभी कप्तान पद से हटाना अपरिपक्वता: अकरम
कराची। पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने रविवार को कहा कि अजहर अली को पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम के कप्तान के तौर पर और समय दिया जाना चाहिए। अकरम का मानना है कि इस समय पाकिस्तान एकदिवसीय टीम के कप्तान के पद पर किसी और की नियुक्ति अपरिपक्व निर्णय होगा। समाचार पत्र ‘डान’ के अनुसार अकरम ने यहां रविवार को पत्रकारों से कहा कि किसी कप्तान के प्रदर्शन का आंकलन कम से कम 30-35 मैचों के बाद किया जाना चाहिए और उसके बाद ही उसकी कप्तानी पर कोई फैसला करना चाहिए। अकरम ने कहा, ‘‘अजहर ने 24-25 मैचों में पाकिस्तान का नेतृत्व किया है तथा उन्हें अभी और समय दिया जाना चाहिए।’’ विकेटकीपर/बल्लेबाज सरफराज अहमद के प्रदर्शन पर अकरम ने कहा, ‘‘सरफराज ने टी-20 मैचों में टीम का अब तक अच्छे से नेतृत्व किया है और ऐसा लग रहा है कि टीम भी उनको बेहतर सहयोग दे रही है। लेकिन उन्हें अभी एकदिवसीय टीम का कप्तान बनाना अपरिपक्वता भरा निर्णय होगा।’’

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement