Advertisement
ऑस्ट्रेलियन ओपन : चाउ टिएन चेन को हराकर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन

आखिरी गेम में सेन ने जल्द ही कंट्रोल बना लिया। सेन मिड-गेम ब्रेक में 11-6 की बढ़त के साथ आगे बढ़े। उन्होंने इस बढ़त को 14-7 तक पहुंचाया। चेन की एक सर्विस फॉल्ट ने अंतर को 17-9 कर दिया। इसके बाद फिर एक तेज क्रॉस-कोर्ट स्मैश ने सेन को आठ मैच प्वाइंट दिए। हालांकि, चेन उनमें से चार प्वाइंट बचाने में कामयाब रहे। सेन ने मुकाबले का अंतिम गेम 21-16 से अपने नाम किया।
शुक्रवार को सेमीफाइनल में आयुष शेट्टी को मात देने के बाद सेन टूर्नामेंट में इकलौती भारतीय उम्मीद हैं। सेन ने अपने पिछले मुकाबले में शेट्टी के साथ 23-21, 21-11 से जीत दर्ज की थी।
सिडनी ओलंपिक पार्क में सेन ने पहले गेम में 13-10 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद शेट्टी ने वापसी करते हुए 21-21 की बराबरी की, लेकिन अंतत: लक्ष्य सेन ने 23-21 से गेम अपने नाम किया।
इसके बाद दूसरे गेम में सेन ने 6-1 से बढ़त बनाई और इसे 15-7 तक पहुंचा दिया। आयुष शेट्टी वापसी नहीं कर सके और सेन ने दूसरे गेम 21-11 से जीतकर अगले दौर में जगह बनाई ली।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


