Australian Open : Sania Mirza won, Rohan Bopanna out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑस्ट्रेलियन ओपन : सानिया जीतीं, बोपन्ना बाहर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 5:38 PM (IST)
ऑस्ट्रेलियन ओपन : सानिया जीतीं, बोपन्ना बाहर
मेलबोर्न। भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी चेक गणराज्य की जोड़ीदार बारबोरा स्ट्रायकोवा ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल के तीसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं पुरुष युगल में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके उरुग्वे के जोड़ीदार पाब्लो क्युवास हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सानिया और स्ट्रायकोवा की जोड़ी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की समांथा सोतसुर और शुई झांग की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात दी। चौथी वरीय इस जोड़ी ने यह मैच एक घंटे 21 मिनट में मैच अपने नाम किया। सानिया और स्ट्रायकोवा अगले दौर में जापान की इरी होजुमी और मियु काटो की जोड़ी से भिड़ेंगी। सानिया-स्ट्रायकोवा की जोड़ी ने पहले सेट में 4-0 से बढ़त ले ली थी। इसे कायम रखते हुए उन्होंने पहला सेट 6-1 से अपने नाम किया।

[@ मैथ्यू हेडन के नाम है सबसे बडा स्कोर, देखें टॉप-10]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement