Australian Open : Kyle Edmund enter in semifinal to beat Grigor Dimitrov-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑस्ट्रेलियन ओपन : उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में काइल एडमंड

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 1:50 PM (IST)
ऑस्ट्रेलियन ओपन : उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में काइल एडमंड
मेलबोर्न। अमेरिका के युवा टेनिस खिलाड़ी काइल एडमंड ने मंगलवार को बड़ा उलटफेर करते हुए साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एडमंड ने वल्र्ड नंबर-3 ग्रिगोर दिमित्रोव को मात दी। वल्र्ड नंबर-49 एडमंड ने बुल्गारिया के दिमित्रोव को दो घंटे और 49 मिनट तक चले मैच में 6-4, 3-6, 6-3, 6-4 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। एडमंड ने पहला सेट जीतने के बाद दूसरा गंवा दिया। हालांकि वे इसके बाद वापसी करने में सफल रहे और अगले दो सेट में दिमित्रोव को कोई मौका नहीं दिया। अमेरिका के 23 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी एडमंड ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का रास्ता तय किया है। इससे पहले वे पिछले साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में और 2016 में अमेरिका ओपन के चौथे दौर तक का सफर तय कर पाए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement