ATP Finals: Theme defeated Nadal in straight sets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटीपी फाइनल्स : थीम ने नडाल को सीधे सेटों में हराया

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2020 3:36 PM (IST)
एटीपी फाइनल्स : थीम ने नडाल को सीधे सेटों में हराया
लंदन| डॉमीनिक थीम ने एटीपी फाइनल्स में विश्व के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल को सीधे सेटों में हरा दिया। थीम ने मंगलवार को यहां के ओ टू एरेना में खेले गए मैच में नडाल को 7-6 (7), 7-6 (4) से मात दी। विश्व के नंबर-3 थीम ने पहले सेट के टाई ब्रेकर में नडाल के खिलाफ दमदार वापसी की। उन्होंने दो सेट प्वाइंट पर सर्विस की और धैर्य रखते हुए गेम अपने नाम किया। उन्होंने दूसरा सेट भी टाई ब्रेकर में अपने नाम किया। टूर्नामेंट के राउंड रोबिन प्रारूप में थीम अब 2-0 से आगे हैं और उनके लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
ऑस्ट्रिया का यह खिलाड़ी गुरुवार को अपने अंतिम राउंड रोबिन मैच में रुस के आंद्रे रूबलेव से भिड़ेगा और 300वीं टूर स्तर की जीत हासिल करने की कोशिश करेगा।
मैच के बाद थीम ने कहा, "मैच काफी उच्च स्तर का था, जहां सभी तरह के शॉट्स खेले गए। मैंने जिस तरह से सर्विस की उससे मैं काफी खुश हूं क्योंकि जब भी मैं पहली सर्विस लेता था मेरे अंक जीतने की अच्छी संभावनाएं रहती थीं।"
उन्होंने कहा, "पहले सेट के टाई ब्रेक की तरह मैं जिस तरह की मुश्किल स्थिति में था.. सर्विस ने मेरी काफी मदद की। मुझे लगता है कि इंडोर टेनिस में यह काफी अहम स्ट्रोक है। मैं खुश हूं कि इसने मेरे लिए अच्छे से काम किया।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement